Advertisement
Monsoon 2023: कब मिलेगी बारिश से राहत, किसान कैसे फसलों का करें बचाव, देखें Video

Monsoon 2023: कब मिलेगी बारिश से राहत, किसान कैसे फसलों का करें बचाव, देखें Video

बारिश हो रही है...हिमाचल, पंजाब हरियाणा, (Himachal, Punjab Haryana) से डरावनी तस्वीरें आ रही हैं. आम जन से लेकर किसान तक एक साथ इतनी भारी बारिश से परेशान हैं. इस वीडियो में जानिए क्यों हो रही है इतनी भारी बारिश, कब तक रहेगी जारी और किन शहरों में है अलर्ट रहने की जरूरत. सबसे पहले बात करते हैं कि इतनी ज्यादा बारिश क्यों हो रही है? आईएमडी के अनुसार, दो मजबूत सिस्टम की परस्पर क्रिया यानी पश्चिमी विक्षोभ और मॉनसूनी हवाओं (Western Disturbances and Monsoon winds) के मिलने की वजह से हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली (Uttarakhand, Punjab, Haryana and Delhi) में बारिश हो रही है.