Advertisement
जानें 06 फरवरी को देश भर में कैसा रहेगा मौसम का हाल, देखें IMD का अपडेट

जानें 06 फरवरी को देश भर में कैसा रहेगा मौसम का हाल, देखें IMD का अपडेट

उत्तर भारत में मौसम एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार दो पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से फरवरी के पहले और दूसरे सप्ताह में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है. 5 और 6 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. हिमाचल प्रदेश में 6 फरवरी को अलग-अलग इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है. उत्तराखंड में 5 फरवरी को कुछ स्थानों पर पाले (ग्राउंड फ्रॉस्ट) की स्थिति भी बन सकती है. इसके बाद 9 से 11 फरवरी के बीच एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा. इस दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में एक बार फिर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं. पहाड़ी इलाकों में ठंड बढ़ने के साथ मौसम की गतिविधियां तेज रह सकती हैं. 

what weather like across the country on February 6th IMD update