Advertisement
जानें 5 फरवरी को देश भर में कैसा रहेगा मौसम का हाल, देखें IMD का अपडेट

जानें 5 फरवरी को देश भर में कैसा रहेगा मौसम का हाल, देखें IMD का अपडेट

अगले 24 घंटों में देश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक देश के कई हिस्सों में शीतलहर और घने कोहरे का असर बना रहेगा. दो सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में घने से बहुत घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में भी कोहरा छाए रहने की संभावना है. पश्चिमी मध्य प्रदेश में सुबह और रात के समय कोहरा पड़ सकता है. वहीं उत्तर प्रदेश में अगले 2–3 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2–3°C की गिरावट दर्ज हो सकती है. हालांकि, उत्तर-पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत में न्यूनतम तापमान में फिलहाल कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है. 

what weather like across the country on February 5th IMD update