Advertisement
19 फरवरी को देश भर में कैसा रहेगा मौसम का हाल? मौसम वैज्ञानिक ने बताया

19 फरवरी को देश भर में कैसा रहेगा मौसम का हाल? मौसम वैज्ञानिक ने बताया

IMD ने बताया कि उत्तर भारत में एक बार फिर मौसम करवट ले रहा है. मौसम वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के बारे में समझाया और बताया कि अगले दिन किन इलाकों में बारिश की संभावना बन रही है. उन्होंने बताया कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है, जबकि उत्तर-पश्चिम के मैदानी इलाकों में गरज-चमक, बिजली और तेज हवाएं चल सकती हैं. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बारिश और बर्फबारी के आसार हैं... उत्तराखंड में आज हल्की वर्षा और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है. इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. हरियाणा, पूर्वी राजस्थान और उत्तर मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी दी गई है. वहीं पश्चिमी राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर गुजरात में भी गरज-चमक हो सकती है.

What weather like across the country on February 19th meteorologist explained