India Meteorological Department ने देशभर के लिए अहम मौसम चेतावनी जारी की है. विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत में 11 से 14 मई के बीच आंधी-तूफान, बिजली और 40-60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. इस दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश का नया दौर शुरू होगा. दक्षिण भारत के केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अगले 7 दिनों तक गरज-चमक के साथ भारी बारिश जारी रहने का अनुमान है. वहीं पश्चिम राजस्थान और गुजरात में अगले 7 दिनों तक हीटवेव की स्थिति बनी रहने की चेतावनी दी गई है.
What weather be like across the country on May 9 know IMD update
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today