देश में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत में लू का असर अब कम होने लगा है और मध्य भारत में भी 30 मई से गर्मी से राहत मिलने की संभावना है. वहीं दूसरी ओर कई राज्यों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का खतरा बढ़ गया है. मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों से Heatwave का असर कम हो चुका है. मध्य भारत में भी 30 मई से तापमान में गिरावट आने की संभावना है. हालांकि 29 मई को विदर्भ, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और पश्चिम राजस्थान के कुछ इलाकों में लू की स्थिति बनी रह सकती है.
What weather be like across the country on May 30 know IMD update
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today