Advertisement
21 मई को देश भर में कैसा रहेगा मौसम का हाल, देखें IMD का अपडेट

21 मई को देश भर में कैसा रहेगा मौसम का हाल, देखें IMD का अपडेट

 

देश में अगले कुछ दिनों तक मौसम के दो अलग-अलग रंग देखने को मिलेंगे. एक तरफ उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी और लू (Severe Heatwave) का प्रकोप जारी रहेगा, तो दूसरी ओर पूर्वोत्तर भारत, अंडमान-निकोबार और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश का दौर बना रहेगा. मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में अगले कई दिनों तक हीटवेव से लेकर सीवियर हीटवेव की स्थिति बनी रह सकती है. पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 20 से 26 मई तक भीषण लू चलने की संभावना है. राजस्थान, छत्तीसगढ़, बिहार, ओडिशा, तेलंगाना और विदर्भ के कई हिस्सों में भी गर्म हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ाएंगी.

What weather be like across the country on May 21 know IMD update