Advertisement
9 अप्रैल को देश भर में कैसा रहेगा मौसम का हाल, देखें IMD का अपडेट

9 अप्रैल को देश भर में कैसा रहेगा मौसम का हाल, देखें IMD का अपडेट

 

IMD ने बताया कि देश के कई हिस्सों में कल मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ रहेगा. सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर-पश्चिम भारत और मध्य प्रदेश में 9 अप्रैल को तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की संभावना है. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तेज बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी हो सकती है. साथ ही 40-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है. दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, यूपी और राजस्थान में भी गरज-चमक के साथ बारिश और ओले गिर सकते हैं. उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. अगले 3-4 दिनों तक उत्तर, मध्य और पूर्व भारत में तापमान सामान्य से नीचे या सामान्य के आसपास रहेगा. इसके बाद तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होने की संभावना है. 

What weather be like across the country on April 9 know IMD update