Advertisement
3 अप्रैल को देश भर में कैसा रहेगा मौसम का हाल, देखें IMD का अपडेट

3 अप्रैल को देश भर में कैसा रहेगा मौसम का हाल, देखें IMD का अपडेट

देश के कई हिस्सों में एक बार फिर मौसम (Weather) बदलने वाला है. IMD ने बताया कि अगले कुछ दिनों में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि (Rains) की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है. इसकी मुख्य वजह दो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) हैं, जिनका असर खासतौर पर उत्तर भारत में दिखेगा. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 3 से 6 अप्रैल तक बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं. 3 और 4 अप्रैल को कुछ इलाकों में ओले गिरने और भारी बारिश का अलर्ट (Rain Alert) है. दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में भी 7 और 8 अप्रैल को बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है. उत्तर भारत में तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी और मौसम सामान्य या उससे नीचे रह सकता है, जबकि बाकी हिस्सों में ज्यादा बदलाव नहीं होगा.

What weather be like across the country on April 3 know IMD update