Advertisement
02 अप्रैल को देश भर में कैसा रहेगा मौसम का हाल, देखें IMD का अपडेट

02 अप्रैल को देश भर में कैसा रहेगा मौसम का हाल, देखें IMD का अपडेट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी की है कि एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर-पश्चिम भारत में 2 से 5 अप्रैल के बीच बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की गतिविधियां तेज रहेंगी. 3 और 4 अप्रैल को इसका असर सबसे ज्यादा रहेगा और जम्मू-कश्मीर में 3 अप्रैल को कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है. मध्य भारत में 6 अप्रैल तक गरज-चमक के साथ बारिश जारी रहने के आसार हैं. वहीं इस दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में दिन का तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है. देश के कई हिस्सों में मौसम सक्रिय बना रहेगा. पूर्वोत्तर राज्यों जैसे असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और नगालैंड में गरज-चमक के साथ बारिश जारी रहेगी. पूर्वी भारत के बिहार, झारखंड और ओडिशा में भी हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं. मध्य भारत के हिस्सों में भी गरज-चमक के साथ बारिश और कुछ इलाकों में ओलावृष्टि देखने को मिल सकती है. पश्चिम भारत में महाराष्ट्र और गुजरात के कुछ हिस्सों में भी मौसम बदला रहेगा.

What weather be like across the country on April 2 know IMD update