Advertisement
5 जून को देश भर में कैसा रहेगा मौसम का हाल, देखें IMD का अपडेट

5 जून को देश भर में कैसा रहेगा मौसम का हाल, देखें IMD का अपडेट

 

देशभर में जिस Monsoon का इंतजार था, उसने आखिरकार केरल में दस्तक दे दी है. इसके साथ ही दक्षिण-पश्चिम मॉनसून का सफर अब देश के दूसरे हिस्सों की ओर बढ़ने लगा है. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, अगले 6 से 7 दिनों तक केरल, तटीय कर्नाटक और तमिलनाडु में अच्छी बारिश का दौर जारी रह सकता है और कई इलाकों में 12 सेंटीमीटर से ज्यादा बारिश दर्ज होने की संभावना है. वहीं पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर से आ रही नमी के असर से उत्तर भारत का मौसम भी बदलने वाला है. दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि राजस्थान और मध्य प्रदेश में आंधी-तूफान को लेकर Orange Alert घोषित किया गया है. पहाड़ी राज्यों में भी अगले दो से तीन दिनों तक तेज बारिश और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है.

What the weather be like across the country on June 5 know IMD update