उत्तर भारत के राज्यों में इन दिनों कड़ाके की सर्दी और घना कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है. नई दिल्ली में कल यानी 12 जनवरी को सीजन की सबसे ठंडी रात रही. न्यूनतम तापमान 3 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया. मौसम विभाग की मानें तो उत्तर भारत के राज्यों को अभी अगले दो दिनों तक शीतलहर से राहत नहीं मिलेगी. वहीं, उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में अगले तीन दिनों तक गंभीर कोल्ड से कोल्ड डे की स्थिति देखने को मिलेगी.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today