सर्दियां अब पूरे देश में कहर बरपाने लगी हैं. कहीं घना कोहरा सता रहा है तो कहीं शीतलहर, बारिश और बर्फबारी से ठंड बढ़ रही है. हालांकि मैदानी इलाकों में ठंड से कुछ राहत मिलती नजर आ रही है. ताजा पश्चिमी विक्षोभ के चलते दिल्ली , उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में न्यूनतम तापमान में बढ़त देखी जा रही है. राजधानी दिल्ली का न्यूनतम तापमान आज 3 प्वाइंट बढ़कर 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो सकता है. हालांकि यहां घना कोहरा देखने को मिलेगा. इसके साथ ही प्रदूषण में भी बढ़त देखी जा सकती है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today