राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है. मौसम विभाग की माने तो अगले 36 घंटों में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और यूपी समेत कई राज्यों में बारिश के साथ, पहाड़ों में बर्फबारी होने की संभावना है. मौसम विभाग की माने तो दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में मौसम एक बार फिर करवट लेगा. आज भी ठंडी हवा के साथ कोहरा छाया रहेगा. वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के कारण आने वाले दिनों में राजधानी के कई इलाकों में बारिश हो सकती है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today