दिन में खिली धूप के कारण ठंड से धीरे-धीरे राहत मिल रही है. वहीं, दिल्ली-एनसीआर में सुबह और शाम की ठंड अभी भी बरकरार है. कई राज्यों में हो रही बारिश की वजह से एक बार फिर सर्द हवाएं और ठिठुरन का प्रकोप जारी है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में दिल्ली और उसके सटे इलाकों में बारिश हो सकती है. इसके अलावा, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी का दौर एक बार फिर शुरू हो सकती है जिसका असर कई मैदानी इलाकों में देखने को मिल सकता है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today