Advertisement
18 तारीख से फिर बदलेगा मौसम, Delhi में 20-21 को हल्की बारिश की संभावना

18 तारीख से फिर बदलेगा मौसम, Delhi में 20-21 को हल्की बारिश की संभावना

 

उत्तर-पश्चिम भारत में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. IMD के अनुसार पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जहां हल्की बारिश और तेज हवाएं (50-60 किमी/घंटा) चलने की संभावना है. राजस्थान में धूल भरी आंधी भी देखने को मिल सकती है. दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और हल्की बारिश की संभावना है. मौसम विभाग का कहना है कि 18 तारीख से एक और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है.

Weather to change again from 18th possibility of light rain in Delhi on 20th and 21st