देश के कई हिस्सों में इस हफ्ते मौसम बदला-बदला रहेगा. पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के असर से उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है. पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में 26 और 28 मार्च को गरज-चमक और तेज हवा (30-50 किमी/घंटा) चल सकती है. 29 मार्च को फिर से बारिश का दौर शुरू हो सकता है. बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा में भी बारिश और आंधी की संभावना है. कुछ जगहों पर तेज आंधी (50-70 किमी/घंटा) और ओले गिर सकते हैं. देश के ज्यादातर हिस्सों में अगले कुछ दिनों में तापमान 2 से 6 डिग्री तक बढ़ सकता है.
Weather to Change Across the Country IMD Issues Alert for Rain and Thunderstorms in Several States
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today