देश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक मौसम का असर अलग-अलग रूप में देखने को मिलेगा. मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर भारत और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल-सिक्किम के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं मॉनसून की रफ्तार भी अब तेज होती दिख रही है. मौसम विभाग के मुताबिक 23 जून तक महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में मॉनसून आगे बढ़ सकता है. इससे भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है. कुछ इलाकों में अत्यधिक भारी बारिश भी हो सकती है. वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, विदर्भ, तेलंगाना, कोंकण और मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति बने रहने की आशंका है. मध्य और पूर्वी भारत में तेज गरज-चमक और आंधी की गतिविधियां भी बढ़ सकती हैं.
Weather set to change in several states including Delhi IMD issues warning
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today