Advertisement
पहाड़ों में अचानक बदला मौसम का मिजाज, जमकर बारिश और ओलावृष्टि

पहाड़ों में अचानक बदला मौसम का मिजाज, जमकर बारिश और ओलावृष्टि

उत्तराखंड के जोशीमठ में लंबे समय बाद मौसम ने अचानक करवट ली है. इलाके में तेज मूसलाधार बारिश के साथ ओलावृष्टि हो रही है, जिससे घर, खेत, सड़कें और आसपास के क्षेत्र ओलों की सफेद चादर से ढके नजर आ रहे हैं. कभी तेज बारिश तो कभी ओलों की बौछार से पूरा क्षेत्र ठंड की चपेट में आ गया है. बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी की कमी के कारण जंगलों में आग की घटनाएं बढ़ रही थीं और तापमान भी लगातार बढ़ रहा था. ऐसे में मौसम के इस बदलाव से लोगों को बड़ी राहत मिली है.

weather in mountains took sudden turn bringing heavy rain and hailstorms