Advertisement
देशभर में मौसम का कहर, IMD ने जारी किया बड़ा अलर्ट

देशभर में मौसम का कहर, IMD ने जारी किया बड़ा अलर्ट

 

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के वैज्ञानिक अखिल श्रीवास्तव के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के कारण उत्तर-पश्चिम भारत के कई राज्यों में मौसम तेजी से बदल रहा है. पिछले कुछ दिनों से देश के मैदानी, पूर्वी और मध्य हिस्सों में लगातार गरज-चमक के साथ बारिश हो रही है, जिससे तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है.पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में आंधी-तूफान और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है. कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी दी गई है.

Weather Havoc Across the Country IMD Issues Major Alert