पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर-पश्चिम भारत और मध्य प्रदेश में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि का दौर जारी रहने का अलर्ट जारी किया गया है. पूर्वी भारत में भी गरज-चमक, बिजली और हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां बनी रहने की संभावना है. कई राज्यों में 30 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. अगले 3-4 दिनों तक उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में दिन का तापमान सामान्य से नीचे या आसपास रहेगा.
Weather Havoc Across the Country IMD Alert for Rain and Snowfall Until April 10
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today