उत्तर भारत में भीषण गर्मी का दौर जारी है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार अगले 4-5 दिनों तक तापमान में कोई खास गिरावट देखने को नहीं मिलेगी, बल्कि 2-3 डिग्री तक और बढ़ सकता है. दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान में लू का असर बना रहेगा, वहीं 24-25 अप्रैल के लिए दिल्ली में हीटवेव वार्निंग जारी की गई है.दूसरी ओर, बंगाल की खाड़ी से आ रहे मॉइस्चर के कारण पूर्वी भारत में 2 दिनों बाद हल्की बारिश की संभावना है. वहीं पहाड़ी राज्यों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होगा, लेकिन इसका असर मैदानी इलाकों पर नहीं पड़ेगा.
Weather Double Attack on Nation Heatwaves Some Regions Fury of Rain in Others
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today