साल के आखिरी 3 महीनों में दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में Mini Monsoon एक्टिव रहता है. मौसम के जानकार देवेंद्र त्रिपाठी ने किसान तक पर बताया कि तमिलनाडु में मिनी मॉनसून के दौरान सबसे ज्यादा बारिश होती है. अल नीनो और इंडियन ओशन डाइपोल फिलहाल पॉजिटिव बना हुआ है. अगले साल के मॉनसून पर भी El Nino का असर पड़ सकता है. तटीय उड़ीसा, तटीय पश्चिम बंगाल और दक्षिण भारत में बारिश की गतिविधियां बढ़ रही है. मध्य भारत में बारिश की संभावना बहुत कम है. उत्तर भारत के कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश नहीं होगी. उत्तर भारत में पोस्ट मॉनसून के बाद कम बारिश दर्ज की गई है. अगले 10 दिनों में कुछ पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी देखने को मिलेगी
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today