देशभर में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. कहीं पर बारिश हो रही है तो कहीं ओलावृष्टि. ऐसे में 24 तारिख से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है. जिसका असर फिर से देखने को मिलेगा. बता दें कि पहाड़ों पर बर्फबारी का सितम देखने को मिलेगा. वहीं मैदानी क्षेत्रों में भी बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती है.वहीं, ओडिशा में आज भारी बारिश का अलर्ट है. मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में 24 फरवरी से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल सकता है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today