मौसम विभाग (IMD) ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 11 से 14 मार्च तक हल्की और मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है. इसके अलावा 12 से 14 मार्च के बीच पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में छिटपुट जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगितबाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा/बर्फबारी और हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर बर्फबारी दर्ज की गई है. पंजाब, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम और केरल में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश हुई है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today