Advertisement
कई राज्यों में आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी, IMD ने जारी किया अपडेट

कई राज्यों में आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी, IMD ने जारी किया अपडेट

IMD ने 4 जून के लिए देशभर के कई हिस्सों में मौसम को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है. दक्षिण भारत से लेकर उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत तक गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवाएं और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है. केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, हिमाचल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पूर्वोत्तर राज्यों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल सकता है. कुछ इलाकों में भारी बारिश और तेज हवाओं का असर भी देखने को मिल सकता है. अगले कुछ दिनों तक देशभर में रुक-रुककर बारिश और मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है. 

Warnings for storms rain and lightning across several states IMD releases update