मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार कर रहे किसानों और आम जनमानस के लिए मौसम विभाग से बड़ी अपडेट सामने आई है. मौसम विभाग के अनुसार, अल नीनो के प्रभाव, कमजोर वेदर सिस्टम और हवाओं की मजबूती में कमी के कारण मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है. इस वजह से मानसून के मध्य प्रदेश में प्रवेश करने में देरी हो रही है. मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि जून के आखिरी सप्ताह में ही वर्षा की गतिविधियों में बढ़ोतरी देखी जा सकती है. फिलहाल स्थानीय मौसमी गतिविधियों के कारण कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और आंधी का दौर जारी रहेगा.
wait for monsoon continues in MP Find out when weather conditions change
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today