उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में मंगलवार को बूंदाबांदी हुई. बारिश के चलते तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 10 जनवरी को प्रदेश में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है जबकि 11 जनवरी को कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना भी जताई गई है. हालांकि इस दौरान कई जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा. कोहरे के चलते दृश्यता 50 मीटर से लेकर 200 मी रहने की संभावना है. 10 जनवरी को आगरा, अलीगढ़, अंबेडकर नगर, औरैया, अमरोहा, अमेठी, अयोध्या, आजमगढ़, बदायूं, बहराइच में घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है जिसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today