Advertisement
उन्नाव में बेमौसम बारिश से किसानों को नुकसान, मुआवजे की आस, देखें वीडियो

उन्नाव में बेमौसम बारिश से किसानों को नुकसान, मुआवजे की आस, देखें वीडियो

लगातार हो रही बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि ने यूपी के उन्नाव में भी फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि ने अन्नदाताओं की कमर तोड़ कर रख दी हैं। गेहूं, सरसों, चना की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा ताजी बोई गई फसलें जैसे उड़द, मक्का और लोबिया के खेतों में पानी भर गया है जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है. किसानों की साल भर की उम्मीदें धराशायी हो गईं. वही अन्नदाता फसल के नुकसान का मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं. एडीएम ने सर्वे कराकर मुआवजा दिए जाने का आश्वासन दिया है