भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपने ताजा बुलेटिन में देश के कई हिस्सों में घने से बहुत घना कोहरा, बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी किया है. खासतौर पर आज उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कई राज्यों में मौसम चुनौतीपूर्ण बना रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के ऊंचाई वाले इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश और बर्फबारी की संभावना है. वहीं, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, बिहार और पश्चिम मध्य प्रदेश में सुबह और रात के समय घना से बहुत घना कोहरा छाने का अलर्ट है, पर्वतीय राज्यों में ओलावृष्टि और तेज झोंकेदार हवाओं की भी चेतावनी दी गई है.
These states under alert for hailstorms strong winds and severe cold weather
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today