देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी और हीट वेव का असर लगातार बढ़ता जा रहा है. मौसम वैज्ञानिक नरेश कुमार के मुताबिक पश्चिम राजस्थान में रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि पूर्वी राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और सौराष्ट्र में ऑरेंज अलर्ट लागू है. बाड़मेर में तापमान 48 डिग्री तक पहुंच चुका है.आने वाले 7 दिनों तक राजस्थान, यूपी और एमपी समेत कई इलाकों में गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं.वहीं दिल्ली-NCR में तापमान 40 से 42 डिग्री तक जा सकता है. जानिए मौसम विभाग का ताजा अपडेट और किन राज्यों में सबसे ज्यादा रहेगा हीट वेव का असर.
Temperatures Set to Rise in Several States Including Delhi NCR know IMD Update
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today