Advertisement
मार्च में गर्मी का जून वाला सितम, मध्य भारत में लू का असर शुरू, यहां अलर्ट

मार्च में गर्मी का जून वाला सितम, मध्य भारत में लू का असर शुरू, यहां अलर्ट

मार्च का आखिरी सप्ताह चल रहा है और अप्रैल की अभी शुरुआत भी नहीं हुई है. पर गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है. गर्मियों की शुरुआत में ही मध्य भारत के कई शहर भीषण गर्मी की चपेट में हैं. इस वक्त मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और रायलसीमा क्षेत्र के कुछ हिस्सों सहित मध्य भारत के कई शहरों में जबरदस्त गर्मी पड़ रही है. इन क्षेत्रों में 28 मार्च, 2024 को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकॉर्ड किया गया.