Advertisement
इस दिन आ रहा तूफान, गर्मी भी अभी करेगी बहुत परेशान, इन राज्यों में अलर्ट

इस दिन आ रहा तूफान, गर्मी भी अभी करेगी बहुत परेशान, इन राज्यों में अलर्ट

देश के कई राज्यों में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है. कई राज्यों में तापमान 47 से 48 के पार पहुंच चुका है. इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 23 मई से 26 मई तक कई राज्यों में लू चलने का अलर्ट जारी किया है. IMD के अनुसार 24 से 26 मई के बीच पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों, पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा-चंडीगढ़, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तर के अलग-अलग हिस्सों में लू या भीषण लू चलने की संभावना है.