दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर मौसम ने करवट लिया है. शनिवार को सुबह हुई बारिश से एक बार फिर ठंड बढ़ गई. आसमान में बादल छाए हुए हैं. मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी में बारिश होने के लेकर चेतावनी जारी की है. शनिवार को मध्यम स्तर पर बारिश हो सकती है. 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चलने का संभावना है. बिहार और यूपी को लेकर भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today