Advertisement
इन इलाकों में होने वाली है बारिश-बर्फबारी, IMD ने दिया अलर्ट

इन इलाकों में होने वाली है बारिश-बर्फबारी, IMD ने दिया अलर्ट

 

उत्तर भारत में एक बार फिर मौसम सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग के अनुसार 1 से 3 फरवरी के बीच पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी होगी, जबकि उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कई मैदानी इलाकों में गरज-चमक, तेज हवाओं और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है. 3 फरवरी के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं. इस दौरान गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनके झोंके 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं. अगले तीन दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है. उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी के बाद फिर गिरावट दर्ज की जा सकती है. विदर्भ और छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है. महाराष्ट्र में अगले चार दिनों तक तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की संभावना है.

Rain and snowfall are expected in these areas IMD issued an alert