हरियाणा के नूंह मेवात क्षेत्र में मौसम ने अचानक करवट ले ली है. तेज आंधी और हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी. फिरोजपुर झिरका, नगीना, पुनहाना, पिनगवां और आसपास के इलाकों में करीब 10 से 15 मिनट तक जमकर ओलावृष्टि हुई, जिससे मौसम पूरी तरह बदल गया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई.ग्रामीणों और किसानों के मुताबिक, अचानक हुई बारिश से गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन ओलावृष्टि को लेकर थोड़ी चिंता भी बनी हुई है.
Nuh weather turned pleasant following sudden rain and hailstorms
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today