उत्तर प्रदेश में सर्दी का सितम जारी है. हालांकि राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में दोपहर के समय ठीक-ठाक निकली धूप ने आम जनता को बड़ी राहत देने का काम किया. आईएमडी के मुताबिक, 11 जनवरी यानी गुरुवार को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. हालांकि कहीं-कहीं पर घना कोहरा पड़ने के आसार जताए गए हैं. वहीं इस दौरान प्रदेश के दोनों हिस्सों में कुछ जगहों पर कड़ाके की ठंडक भी पड़ सकती है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today