Advertisement
अगले 3 दिन तक एक्टिव रहेगा मॉनसून, इन राज्यों में जारी रहेगी भारी बारिश

अगले 3 दिन तक एक्टिव रहेगा मॉनसून, इन राज्यों में जारी रहेगी भारी बारिश

 

मौसम विभाग ने कहा कि उत्तर बंगाल के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र और सक्रिय मॉनसून के कारण 26 अगस्त तक पश्चिम बंगाल के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश होगी. मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि इस अवधि के दौरान दक्षिण बंगाल के जिलों में सबसे अधिक बारिश होने की उम्मीद है. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा कि अगले एक दिन में झारखंड की ओर बढ़ने वाले कम दबाव वाले सिस्टम के कारण 23 से 26 अगस्त तक दक्षिण और उत्तर 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मिदनापुर, बांकुरा, पूर्व और पश्चिम बर्धमान, पुरुलिया और बीरभूम में बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है. त्रिपुरा में भी भारी बारिश का अलर्ट है.

Monsoon remain active for next 3 days heavy rains continue in these states snr