झारखंड में भीषण और उमस भरी गर्मी के बीच मौसम का मिजाज बदल गया है. राज्य में दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून ने अपनी सामान्य तारीख 12 जून को दस्तक दे दी है. मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, मॉनसून का प्रवेश झारखंड के पूर्वी हिस्से से हुआ है, जिससे संताल और कोल्हान के काफी क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई है. इसके साथ ही राजधानी रांची में भी बारिश हुई है. मॉनसून के आगमन से लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है. आने वाले दिनों में झारखंड और बिहार के अन्य जिलों में मॉनसून के आगे बढ़ने की उम्मीद है.
Monsoon picks up pace people get major relief from heat
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today