भारत के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय है, लेकिन दिल्ली में थोड़ी बारिश के बाद भी चिपचिपी गर्मी से राहत नहीं मिली है.दिल्ली में अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य औसत से 0.8 डिग्री कम रहा. वहीं, न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राजधानी में गर्मी के बीच बादलों की आवाजाही रही, जिससे लोगों को कुछ राहत मिली. आईएमडी ने आज आंधी-तूफान के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई ह. आज दिल्ली-एनसीआर में कुछ बूंदा-बांदी के आसार हैं. IMD 7 जुलाई के बीच में बारिश की आशंका जताई है.
Monsoon active across the country heavy rain alert issued in many states
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today