तमिलनाडु और आंध्रप्रदेश में तबाही मचाने के बाद मिचौंग चक्रवात (Michaung Cyclone) अब कमजोर हो चुका है. वहीं अब अरब सागर के दक्षिण-पूर्वी एरिया में एक सर्कुलेशन बन रहा है. अरब सागर में बने सर्कुलेशन का असर पहले भी कई गुजरात में भी दिख चुका है. जलवायु परिवर्तन का असर तूफानों पर भी पड़ रहा है. तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल चक्रवातों के दायरे में आते हैं. वहीं आपको बता दें कि फरवरी महीने में सबसे कम तूफान आने की संभावना होती है. अक्टूबर, नवंबर, दिसंबर में तूफान बनने की संभावना सबसे ज्यादा होती है. साल के आखिरी तीन महीने सबसे खतरनाक होते हैं. देवेंद्र त्रिपाठी (Devendra Tripathi) से जानिए क्या अरब सागर पर बन रहा सर्कुलेशन ( Circulation In Arabian Sea) का देश में एक और तूफान लाएगा.
Copyright©2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today