देशभर के मौसम को लेकर बड़ी खबर....भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अपना ताजा बुलेटिन जारी किया है, जिसमें फरवरी के आखिरी हफ्ते के लिए मौसम में बदलाव की भविष्यवाणी की है. मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में कहा है कि उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर बना रह सकता है, जिससे गर्मी का असर बढ़ेगा. वहीं, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में दो कमजोर पश्चिमी विक्षोभों के कारण हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है. मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाने की संभावना है.जिसका असर सड़क और रेल यातायात पर पड़ सकता है.
Major weather changes across the country rain alert issued in these states
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today