देशभर के मौसम को लेकर भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 1 जून के लिए बड़ा अपडेट जारी किया है. कई राज्यों में भारी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट घोषित किया गया है. वहीं कुछ पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश के साथ मौसम साफ रहने की संभावना है. उत्तर भारत के जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में मौसम साफ रह सकता है, जबकि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में रुक-रुककर हल्की बारिश होने के आसार हैं. पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. बिहार और झारखंड में गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना जताई गई है. राजस्थान और मध्य प्रदेश में बारिश से गर्मी से राहत मिलने के संकेत हैं. वहीं गुजरात और महाराष्ट्र में भी बारिश का दौर जारी रह सकता है.
Major Update from IMD Rain Everywhere From North to South
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today