भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 8 जून के लिए देशभर के मौसम को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है. कहीं बारिश का अलर्ट है तो कहीं भीषण गर्मी लोगों को परेशान करेगी. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहने की संभावना है और बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है. वहीं पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में तेज गर्मी और लू का असर लोगों को परेशान कर सकता है. मध्य प्रदेश में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि महाराष्ट्र में झमाझम बारिश की संभावना जताई गई है और येलो अलर्ट लागू है. गुजरात में गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा और तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.
Major IMD update Rain and heatwave havoc across several states
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today