Advertisement
मौसम एक्स्पर्ट Devendra Tripathi से जानें आपके इलाके में कब शुरू होगा बारिश का दौर?

मौसम एक्स्पर्ट Devendra Tripathi से जानें आपके इलाके में कब शुरू होगा बारिश का दौर?

 

Kerala में Monsoon की एंट्री के बाद अब यह देश के अन्य राज्यों की तरफ तेजी से बढ़ रहा है. मौसम विशेषज्ञ Devendra Tripathi के अनुसार, 5 से 10 जून के बीच मानसून मुंबई, Maharashtra के कई हिस्सों और तेलंगाना तक पहुंच जाएगा. 10 से 15 जून के बीच पूर्वी Bihar, Jharkhand, West Bengal, Odisha और Chhattisgarh में मॉनसून के आगमन की संभावना है. इसके बाद 15 से 20 जून के बीच Madhya Pradesh के अधिकांश हिस्सों और Uttar Pradesh के कुछ इलाकों में बारिश शुरू हो जाएगी. 20 से 25 जून तक यूपी के ज्यादातर हिस्सों, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में मॉनसून पहुंच जाएगा. राजधानी दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में 25 से 30 जून के बीच मॉनसून के पहुंचने का अनुमान है. दिल्ली में सामान्य तौर पर 27-28 जून के आसपास बारिश शुरू होती है. 8 जुलाई तक मॉनसून पूरे भारत को कवर कर लेगा और यह सिलसिला 30 सितंबर तक जारी रहेगा. 

Know weather expert Devendra Tripathi when rainy spell begin in your area