Advertisement
जानें 13 फरवरी को देश भर में कैसा रहेगा मौसम का हाल, देखें IMD का अपडेट

जानें 13 फरवरी को देश भर में कैसा रहेगा मौसम का हाल, देखें IMD का अपडेट

 

मौसम विभाग ने देशभर के मौसम के लिए बड़ा अलर्ट दिया है. IMD ने एक के बाद एक लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रि‍य होने की बात कही है. पहले पश्चिमी विक्षोभ के असर से 13 फरवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अलर्ट है. इससे हिमाचल प्रदेश और मेघालय में घना कोहरा बना रह सकता है. वहीं दूसरे विक्षोभ के कारण 17 फरवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तर राजस्थान में गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, तटीय कर्नाटक और कोंकण-गोवा में गर्म और उमस भरा मौसम देखा जा सकता है.

Know weather conditions across the country on February 13 IMD update