IMD ने बताया कि उत्तर भारत में मौसम फिर करवट लेने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 13 फरवरी और 16 से 17 फरवरी 2026 को दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की बात कही है. विभाग के मुताबिक, 12 फरवरी तक मेघालय और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी है. वहीं, 13, 16 और 17 फरवरी को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख में बारिश और बर्फबारी का दौर रहने की आशंका है. इसके अलावा 16-17 फरवरी को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. IMD के ताजा बुलेटिन के मुताबिक, 12 फरवरी को उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा. इसके बाद 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे बढ़ोतरी के संकेत हैं. वहीं, देश के बाकी हिस्सों में भी न्यूनतम तापमान में खास परिवर्तन नहीं होगा. अधिकतम तापमान की बात करें तो उत्तर पश्चिमी मैदानी इलाकों में 48 घंटों तक स्थिति लगभग स्थिर रहेगी, फिर 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी संभव है. कोंकण-गोवा और तटीय कर्नाटक में अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है.
Know weather conditions across the country on February 12 IMD update
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today