Advertisement
20 जून को देश भर में कैसा रहेगा मौसम का हाल, देखें IMD का अपडेट

20 जून को देश भर में कैसा रहेगा मौसम का हाल, देखें IMD का अपडेट

IMD के मुताबिक, 20 जून को देश के कई हिस्सों में बारिश, आंधी और तापमान का मिश्रित असर दिखाई देगा. उत्तर-पश्चिम भारत में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज-चमक के साथ बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है. इस समय देश में मौसम के दो अलग-अलग रंग एक साथ देखने को मिल रहे हैं. एक ओर पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में गर्मी और लू का असर बना हुआ है. वहीं, दूसरी ओर पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. IMD ने चेतावनी दी है कि उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 21 जून तक कहीं-कहीं अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है, जबकि पूर्वोत्तर राज्यों में भी पूरे सप्ताह तेज बारिश का दौर बना रह सकता है.

know IMD update for weather across the country on June 20