पंजाब और हरियाणा के लोगों के लिए जरूरी खबर है. इन दोनों राज्यों में अगले पांच दिन कोहरे से परेशानी हो सकती है. मौसम विभाग ने कहा है कि पंजाब और हरियाणा में अगले पांच दिनों तक सुबह के समय घना कोहरा छाया रह सकता है. इससे विजिबिलिटी में कमी आएगी. लिहाजा सुबह के समय गाड़ियां चलाने में खास सावधानी बरतने की जरूरत होगी. भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी कि IMD ने कहा है कि अगले 4-5 दिनों के दौरान देश के उत्तरी भागों में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव की संभावना नहीं है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today