IMD का मौसम को लेकर अपडेट...देश के अलग-अलग हिस्सों में अगले हफ्ते मौसम में कई बदलाव आने वाले हैं. मौसम विभाग की ताज़ा जानकारी के अनुसार, दो पश्चिमी विक्षोभ और अन्य मौसम प्रणालियों के असर से देश में बारिश, बर्फबारी, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है. पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में 27 मार्च तक अलग-अलग जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है. इस दौरान गरज-चमक और तेज हवाएँ चल सकती हैं. 28 से 31 मार्च के बीच यह बारिश और बर्फबारी फैल सकती है और कई हिस्सों में ज्यादा व्यापक हो सकती है. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है.
IMD Weather Update Alert for Rain Snowfall and Strong Winds Here
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today